Samastipur

तेज बारिश के बीच समस्तीपुर में टूटे स्लैब से नाले में गिरी स्कूली बच्ची, लोगों ने दौड़कर डूबने से बचाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में नाले के टूटे स्लैब में गिरकर स्कूली बच्ची डूबने लगी तो पीछे चल रहे बच्चों द्वारा हल्ला किये जाने पर स्थानीय लोगों ने दौड़कर बच्ची की जान बचाया। मामला समस्तीपुर शहर के विवेक-विहार मुहल्ला के विश्वनाथ राम के घर के पास का है।

जहां करीब दो बजे विवेक-विहार मुहल्ला स्थित एक निजी स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे वर्षा के जलजमाव वाली सड़क होकर घर लौट रहे थे। सड़क पर जलजमाव के कारण नाला के उपर टूटे स्लैब नहीं दिखाई दे रहा था। बच्ची चलते-चलते नाले में गिर गई। पीछे चल रहे बच्चे द्वारा हल्ला किये जाने पर स्थानीय लोगों ने दौड़कर बच्ची को बचाया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बच्ची के पिता मुहल्ला में ही किराये के मकान में सपरिवार रहते हैं। गनीमत थी की बच्चों ने शोर मचाया, अन्यथा बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकता। इस बाबत भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नाला उड़ाही कर सड़क पर जलजमाव से मुक्ति दिलाने, टूटे स्लैब बदलने के लिए आयुक्त को एक शिकायती आवेदन दिया गया था, कार्य शुरू भी हुआ।

लेकिन बीच में ही उक्त कार्य को बंद कर दिया गया। यह नगर निगम का निकम्मापन है। विभाग युद्धस्तर पर नाला उड़ाही कराकर जलनिकासी करने एवं तमाम टूटे स्लैब, नाला दुरूस्त करे अन्यथा नगरवासियों को इकट्ठा कर जनांदोलन किया जाएगा। बता दे की नगर निगम क्षेत्र में दर्जनों सा जगह नाला का स्लैब टूटा हुआ है। जिसके कारण आए दिन उसमें गिर कर लोग चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन टूटे हुए स्लैब को बदलने की प्रक्रिया तेज नहीं कर पा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

3 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

6 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

10 घंटे ago