Samastipur

समस्तीपुर: अंतिम यात्रा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, गार्ड ऑफ ऑनर देकर हुआ आर्मी जवान का अंतिम संस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी पतियम सिंह के पुत्र सेना के जवान रजनीश कुमार सिंह उर्फ बौआ का शनिवार तीसरे पहर जोधपुर से अपने पैतृक गांव में पार्थिव शव पहुंचते ही पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। इस दौरान जुटी ग्रामीणों की भीड़ “रजनीश अमर रहे, गांव वालों की छाती चौड़ी हुई है, रजनीश जिंदाबाद” का खूब नारा लगा। इस दौरान साथ आए सेना के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट पर ले जाया गया।

बता दें कि रजनीश वर्ष 2011 में सेना में बहाल हुए थे। हाल ही में मिले प्रमोशन के बाद वह जोधपुर में प्रशिक्षण ले रहे थे। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद सेना के अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। रजनीश अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी अंशु राज और 4 वर्ष का बेटा शिवन राज को छोड़ गए हैं। रजनीश की शादी वर्ष 2019 में अंशु राज के साथ हुई थी।

उनके पुत्र शिवम राज का चौथा जन्मदिन कल 7 जुलाई को होने वाला था। परिवार के लोगों का कहना है कि वह पुत्र के जन्मदिन पर आने का वादा किया था। हालांकि ट्रेनिंग की वजह से वह आने में असमर्थ थे। रजनीश के अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में मोहिउद्दीननगर समेत आसपास के इलाके के लोग शामिल हुए। करीब 1 किलोमीटर तक लोगों की भीड़ लगी रही।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

16 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

21 घंटे ago