Samastipur

समस्तीपुर: ससुर के चाल-चलन से परेशान थी प्रिया इसलिये नशीली दवा खिला फिर गला दबाकर ले ली जान और पहुंच गई थाने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी धमौन पंचायत के विन्दगामा जलालपुर गांव में गुरुवार की रात एक महिला ने अपने ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद महिला शुक्रवार को मोहनपुर थाने पहुंच पुलिस को ससुर की हत्या करने की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंचे मोहनपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार द्विवेदी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही पटोरी डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी भी विन्दगामा जलालपुर गांव पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किया।

मृतक की पहचान रामनरेश महतो (64 वर्ष) के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बिंदगामा जलालपुर निवासी सूरज महतो पुणे में मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी प्रिया कुमारी अपने दो बच्चे एवं ससुर रामनरेश महतो के साथ रहती है। हाल ही में सूरज पुणे से अपने घर आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात घर के सदस्यों के बीच आपसी विवाद हुआ। विवाद के बाद घर के सभी सदस्य सो गए। इसी बीच मौका पाकर प्रिया ने अपने ससुर का हाथ-पैर रस्सी से बांधने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद प्रिया मोहनपुर थाना पहुंच अपने कृत्य की जानकारी पुलिस को दी। शुक्रवार की अहले सुबह जब सूरज को अपने पिता की हत्या की जानकारी मिली तो वह भी मोहनपुर थाना पहुंचा।

यह भी पढ़े : कत्ल के बाद थाने पहुंची बहू, बोली- ससुर की हत्या कर दी है, दरोगा-सिपाही के भी उड़े होश

ससुर के चाल-चलन से परेशान थी प्रिया :

ससुर की हत्या करने वाली प्रिया के पति सूरज ने बताया कि उसकी पत्नी उससे अक्सर अपने ससुर के चाल-चलन की शिकायत करती थी। प्रिया अपने पति से यह भी कहती थी कि रामनरेश महतो की कुदृष्टि उस पर रहती है। इसके कारण वह परेशान रहती है। दूसरी ओर गांव के लोगों में चर्चा है कि हाल ही में रामनरेश ने अपनी जमीन बेची थी, जिसकी पूरी राशि उन्होंने अपने ही पास रख ली थी। इस राशि को लेकर भी घर में विवाद होता रहता था।

प्रिया अपनी बेटी के नाम पर पैसा जमा करने का ससुर पर दवाब बना रही थी, लेकिन ससुर पैसा अपने पास ही रखने पर अड़ा हुआ था। ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार, महिला प्रिया ने रात में खाना बनाने के बाद उसमें बेहोश करने वाली दवा मिला ससुर व पति को खिला दी थी। जिससे दोनों खाने के बाद सोते ही बेहोश हो गये थे। जिसके बाद प्रिया ने ससुर को खटिया से ही हाथ पैर बांधने के बाद गला दबा हत्या कर दी।

पुलिस इन सभी बातों की जांच में लगी हुई है। पुलिस का यह भी मानना है कि इस हत्या में कहीं कोई दूसरा व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम एवं पुलिस के अधिकारी इस मामले में प्रिया से गहन पूछताछ भी कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

11 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

11 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

11 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

12 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

20 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago