Samastipur

कॉलेज के द्वारा नामांकन के दौरान अवैध वसूली के खिलाफ छात्र संगठन AISF से जुड़े कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर : स्थानीय जीएमआरडी कॉलेज के परिसर में एआइएसएफ के बैनर तले छात्रों ने कॉलेज के द्वारा नामांकन के दौरान अवैध वसूली के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सोमवार को किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार ने की। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन समस्तीपुर जिला प्रभारी दीपक कुमार धीरज ने कहा कि कॉलेज प्रशासन के द्वारा नामांकन के नाम पर अवैध वसूली की गयी है।

एलएनएमयू संयोजक अविनाश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जो विवि एवं इस क्षेत्र के कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों के लिए चलाई जा रही है उसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जब तक कॉलेज प्रशासन छात्रों से लिए गये पैसे को वापस नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना को छात्र नेता सोनू कुमार, निक्की कुमारी, सलोनी कुमारी ने भी संबोधित किया।

छात्रों के आक्रोश को देखते हुए प्रधानाचार्य ने बातचीत की पहल करते हुए निःशुल्क नामांकन से संबंधित पत्र जारी किया। जिसके बाद कॉलेज में पुनः नमांकन की प्रक्रिया बहाल हो सकी। इस मौके पर मनीषा कुमारी, अंजली कुमारी, गीता कुमारी, मौसम कुमारी, मधु कुमारी, रिंकी कुमारी, चंचला कुमारी, नीतीश कुमार, निरंजन कुमार, हरे कृष्ण कुमार, धनंजय कुमार, राहुल कुमार, छात्रधारी कुमार मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

2 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल में 6 अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन; यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…

4 घंटे ago

‘कल-परसो तक सबकुछ हो जाएगा’, सीएम नीतीश से मिलने के बाद बोले मंत्री जमा खान

बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन के पास यार्ड में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घंटे भर बाधित रही रेल सेवा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…

5 घंटे ago

14 और 15 तारीख को पटना में ही रहें, बिहार में नए सीएम के ऐलान से पहले NDA के विधायकों के लिए फरमान

बिहार में हर गुजरते पल के साथ नई सरकार के गठन का समय करीब आता…

6 घंटे ago