Samastipur

समस्तीपुर में टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सिर्फ दो बोगी लेकर दौड़ती रही ट्रैक पर, जानें क्या हुआ था

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पूसा और कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच दो भाग में बंट गयी। ट्रेन का इंजन दो बोगी को लेकर आगे बढ़ गया जबकि बाकी डिब्बे पीछे रह गए। यह घटना कर्पूरीग्राम और पूसा स्टेशन के बीच रेपुरा गुमटी के समीप हुई है।

गाड़ी में मौजूद यात्रियों ने बताया कि कपलिग खुलने और दो बोगी के इंजन सहित अलग होने से जोर का झटका लगा। इससे सभी लोग घबरा गए। हालांकि गनीमत है कि अब तक किसी भी तरह का नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। करीब एक सौ मीटर आगे बढ़ने पर चालक ने इंजन को रोका। उसके बाद किसी तरह इंजन को पीछे लेकर पुनः अन्य बोगी को जोड़ कर धीमी गति से ट्रेन को पूसा स्टेशन लाया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन के कपलिंग जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 12.45 बजे तक ट्रेन पूसा स्टेशन पर ही खड़ी थी। रेलवे के कई तकनीकी अधिकारी पूसा स्टेशन पर मौजूद थे, लेकिन हादसे के बारे में कुछ बताने से परहेज कर रहे थे। तमाम मीडिया के लोग रेलवे के अधिकारियों से बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अधिकारी लोग ज्यादा कुछ बताने से परहेज कर रहे थे।

उन्होंने केवल इतना बताया कि जांच की जा रही है और जांच होने के बाद ही बताया जा सकता है कि आखिर इस घटना के पीछे क्या वजह थी। ट्रेन में सवार यात्री बड़ा हादसा टलने पर भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो बोगी समेत इंजन के अलग होने से ट्रेन में तेजी से झटका लगा। जोर के झटके से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेल पुलिस के अनुसार कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है। ट्रेन को अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

रेल पुलिस ने दी जानकारी :

घटनास्थल से वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

11 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

14 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

19 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

20 घंटे ago