समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन का इंजन बोगी से अलग हो गया। हालांकि इस रेल हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के बीच खुदीराम बोस पूसा स्टेशन के पास की है।
घटना की खबर मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुँच कर बोगी को इंजन से जोड़ने की कबायत में जुट गए है। बताया जा रहा है कि इंजन को बोगी से जोड़ने वाला कपलिंग टूट गया। जिसकारण यह हादसा हुआ। इस घटना के कारण ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे रुकी रही। बाद में इंजन को बोगी से जोड़कर जांच के बाद ट्रेन को 11 बजकर 16 मिनट पर रवाना किया गया।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…