Samastipur

मुकेश सहनी से मिलकर समस्तीपुर की सांसद शांभवी और विधायक शाहीन ने जतायी संवेदना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हुई हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करने तांता लगा है। लोग उनसे मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। वीआईपी के सुप्रीमों के आवास पर समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, दरभंगा जिला पार्षद उपाध्यक्ष ललित झा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अच्युतानंद ठाकुर व मधुबनी जिला परिषद उपाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने पहुंचकर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं उनके परिजनों को ढांढस बढ़ाया।

अब तक नहीं सुलझी स्पष्ट गुत्थी :

जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस ने भले ही एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कांड की पूरी गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। हिरासत में चार संदिग्धों को रखकर पूछताछ चल ही रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित मो. कासिम की निशानदेही पर गुरुवार को उसके अफजला स्थित घर और घटनास्थल के पीछे जंगल-झाड़ की तलाशी ली, लेकिन हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी नहीं हो सकी। इधर, गिरफ्तार आरोपित को बिरौल एसडीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत कर सात दिनों के रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है।

हत्याकांड में चार और लोग शामिल :

हत्यारोपित ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि घटना को अंजाम देने में उसके साथ चार अन्य लोग भी थे। इस बाबत पूछने पर डीआईजी बाबू राम ने बताया कि एसआईटी अपने काम पर लगी हुई है। एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई थी। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इसके अलावा उसने जो बयान दिया है और अलग-अलग स्रोत से पुलिस को जो जानकारी मिली है, उस सभी पर काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने कुछ साथियों के नाम बताए थे, उनके बारे में साक्ष्य का संकलन किया जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त हथियार की अब तक बरामदगी नहीं हुई है, उसके लिए टीम लगी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

2 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

6 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

11 घंटे ago