Samastipur

कल्याणपुर में भूमि विवाद को लेकर अधेड़ से मारपीट, जख्मी हालत में इलाजरत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धोवगामा गांव में भूमि विवाद के चलते कतिपय लोगों ने घर के दरवाजे पर एक अधेड़ को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान धोवगामा वार्ड पांच निवासी स्व. रामचंद्र झा के 44 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार झा के रुप में हुई है। स्थानीय लोगाें के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में जख्मी के पुत्र अंशु झा ने बताया कि करीब दो धूर जमीन को लेकर पड़ोस में एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था।

बुधवार को चार पांच की संख्या में उक्त आरोपितों ने हरवे हथियार से लैस होकर हमला कर दिया और दरवाजे पर बैठे पिता अरुण झा को लाठी-डंडा और बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। उन्होंने स्थानीय पुलिस के डायल 112 की टीम को तत्काल घटना की जानकारी दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम ने घटनास्थल से जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

2 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

7 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

18 घंटे ago