Samastipur

समस्तीपुर: ग्रेजुएशन पार्ट-2 की परीक्षा देने जा रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार; एक दोस्त की मौ’त, दूसरा घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा-ताजपुर मुख्य मार्ग में ठहरा गोपालपुर चौक पुलिया के निकट सोमवार को बाइक दुर्घटना में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। उसका समस्तीपुर में निजी अस्पताल में इलाज साल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक की राजेंद्र साह के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में पहचान हुई है। जबकि घायल युवक विजय राय का पुत्र रितिक कुमार बताया गया है।

दोनों सकरा थाना क्षेत्र के ढोली बाजार के निवासी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनो बाइक से ताजपुर कॉलेज में स्नातक की परीक्षा देने जा रहे थे। इस दौरान किसी के बचाव में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। घटना के बाद अन्य बाइक से परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने उसे ताजपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को रेफर कर दिया गया। इस दौरान समस्तीपुर ले जाने के क्रम में रोहित की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

घटना की खबर फैलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वैनी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि वे काम से बाहर हैं। वैसे घटना की जानकारी मिली है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। बहरहाल इससे पूर्व 4 जुलाई को वर्तमान घटना स्थल से कुछ दूरी पहले ताजपुर कॉलेज में ही परीक्षा देने जा रहे पूसा सैदपुर के एक छात्र की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि दूसरा जख्मी हो गया था। महज चार दिनों के अंतराल में लगभग एक ही स्थल के आसपास हुई इस घटना ने सबको झकझोर दिया है। इसको लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

5 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

17 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

18 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

19 घंटे ago