Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण को मिली 50 करोड़ की राशि, भोला टॉकीज गुमटी को 1 हजार रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 24-25 के बजट में किसी नयी योजनाओं को लेने के बजाय पुरानी व संचालित योजनाओं पर ही एक बार फिर फोकस किया है। इसके तहत खासकर नयी ट्रेनों के अलावे रेलवे के डबल लाइन, आरओबी व यात्री सुविधा के क्षेत्र में अलग-अलग राशि आवंटित किए जाने की स्वीकृति दी है।

केंद्र सरकार के वित्त मंत्री के रेल बजट पेश करने के बाद रेलवे के पिंक बुक के अनुसार, जहां समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को पूर्ण करने के लिए 50 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। वहीं शहर के काफी चर्चित योजनाओं में शामिल भोला टॉकिज गुमती एवं दलसिंहसराय गुमती पर आरओबी निर्माण के लिए एक-एक हजार रुपए की राशि आवंटित की गयी है।

नई रेल लाइन तहतन इन योजनाओं को मिली राशि:

समस्तीपुर रेल मंडल के सकरी हसनपुर के बीच 79 किमी के लिए 56 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। जबकि मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी 63 किमी एक हजार रुपए, खगड़िया कुशेश्वर स्थान 44 किमी के लिए एक करोड़, दरभंगा कुशेश्वर स्थान 70.14 किमी के लिए 50 करोड़, मोतिहारी सीतामढ़ी 76.7 किमी के लिए 50 करोड़, सीतामढ़ी जयनगर, निर्मली, बरास्ता सुसंद 188 किमी, मुजफ्फरपुर कटरा ओरल जनकपुर रोड 66.5 किमी के लिए मात्र एक-एक हजार रुपए की स्वीकृति दी गयी है। वहीं मुजफ्फरपुर दरभंगा 66.9 किमी 10 करोड़ की राशि दी गयी। जयनगर दरभंगा नरकटियागंज 268 किमी 20 करोड़, सकरी, लौकहा बाजार, निर्मली व सहरसा, फारबिसगंज 206.06 किमी के लिए 110 करोड़ की राशि दी गयी है।

अमान परिवर्तन के लिए भी दी गयी राशि:

रेल मंडल में दोहरी रेलखंड के लिए भी राशि आवंटित की गयी है। इसके तहत समस्तीपुर दरभंगा 38 किमी के बीच चल रहे दोहरी करण के लिए 50 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है। सगौली वाल्मीकिनगर 109.7 किमी के लिए 145 करोड़, मुजफ्फरपुर सगौली के101.6 किमी के 60 करोड़, दरभंगा शीशो हाल्ट व काकरघाटी को जोड़ते हुए दरभंगा यार्ड का परिहार करते हुए बाइपास लाइन के लिए 50 करोड़ की राशि दी गयी है।

आरओबी निर्माण को भी मिली हरी झंडी:

रेल मंडल के परसौनी सीतामढ़ी समपार संख्या 56 पर आरओबी के लिए छह करोड़ राशि की स्वीकृति दी गयी है। वहीं लहेरियासराय-दरभंगा के बीच गुमती संख्या 25 पर आरओबी के लिए मात्र एक हजार रुपए की स्वीकृति दी गयी है। समस्तीपुर कर्पूरीग्राम के बीच समपार संख्या 53ए पर आरओबी के लिए एक हजा रुपए की स्वीकृति दी गयी है।

दलसिंहसराय नाजीरगंज के बीच गुमती संख्या 32 ए पर आरओबी के लिए एक हजार रुपए की स्वीकृति दी गयी है। रक्सौल के गुमती संख्या 33 व 34 पर आरओबी के लिए एक हजार रुपए की स्वीकृति दी गयी है। दरभंगा यार्ड समपार संख्या 26 पर आरओबी के लिए एक लाख की राशि दी गयी है। मुक्तापुर किशनपुर स्टेशन के बीच गुमती संख्या दो पर, थलवारा लहेरियासराय गुमती संख्या 18 पर आरओबी के लिए एक-एक लाख रुपए आवंटित की गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

52 मिनट ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

1 घंटा ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

2 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

4 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

5 घंटे ago