{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के गाँधी रोड में शुक्रवार को आरएच स्कूल के दो छात्रों का झगड़ा विकराल रूप तब ले लिया जब एक छात्र ने अपने दर्जनों साथियो को बुलाकर दूसरे छात्र पर चाकू नुमा हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बचाव में उतरे उस छात्र के भाई को भी पीठ में चाकू नुमा हथियार से हमला कियाा। जिसमें दो छात्र जख्मी हो गए। वहीं आसपास के लोंगो ने दोनों छात्र को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया।
जख्मी छात्र कि पहचान आरएच स्कूल के दसवीं के छात्र गोला पट्टी निवासी राकेश कुमार पोद्दार के पुत्र निखिल कुमार (14) एंव उसके भाई आर्यन देव (16) के रूप में हुई है।जख्मी छात्र निखिल ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय में लाइब्रेरी में शिक्षको द्वारा सामान दिखाने को लेकर धक्का मुक्की हुई थी। जिसमें चकनवादा का ही एक छात्र ने उसे जान से मारने कि बात कहते हुए देख लेने कि धमकी दी। जिसके बाद अन्य छात्रों के बीच बचवो के बाद मामला शांत हुआ।
वहीं शुक्रवार को विद्यालय के छुट्टी के समय दूसरा लड़का एक दर्जन से ऊपर साथियो को बुला कर बाहर ही खड़ा था। जैसे ही निखिल विद्यालय से बाहर निकला तों सभी उसपर टूट पड़े। झगड़ा होता देख निखिल का भाई बचाने गया तो उनलोगो ने उसे भी चाकू नुमा हथियार से पीठ में वार कर जख्मी कर दिया। वहीं अस्पताल में प्राथमिकी इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि सुचना मिली है, जाँच के लिए पुलिस अस्पताल गई है। आवेदन मिलने पर आगे कि करवाई कि जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों दलसिंहसराय स्टेशन के पास भी छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर पत्थरबाजी की घटना हुई थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…