समस्तीपुर :- साइबर फ्रॉड करने वाले अब इमोशनल ब्लैकमेल भी करने लगे हैं। कभी बेटे की गिरफ्तारी तो कभी बेटी की गिरफ्तारी की बात का कर पिता को इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं और रुपए की ठगी करते हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है जहां बेटे की गिरफ्तारी बात कर एक बाप से 1.15 लाख रुपये की ठगी कर लिया।
इस मामले में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब निवासी शशिकांत झा ने साइबर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने सीबीआई का नाम बता कर कॉल किया। जिसमें बेटे की गिरफ्तारी की बात कही।
जब पिता ने सपने बेटे के मोबाइल पर कॉल किया तो उसका स्विच ऑफ था। तो वह डर गया। इसके बाद फोन करने वाले ने बेटे को छोड़ने के लिए रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर मारपीट कर हाथ पैर तोड़ देने की भी धमकी फोन पर दी जाने लगी। यह सुन पीड़ित पिता काफी घबरा गया।
इसके बाद बारी बारी से 1.15 लाख रुपए खाता पर भेज दिया। इसी बीच संयोग से उसके बेटे का मोबाइल स्विच ऑन हो गया तो पता चला कि किसी फ्रॉड ने ठगी कर लिया। तबतक तो पिता ने साइबर फ़्रॉड करने वाले के खाता में रुपये भेज चुका था। फिर इस मामले में साइबर थाने ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाच शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…
देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…