Samastipur

अब महिलाओं को ड्यूटी के दौरान नहीं सताएगी बच्चों की चिंता, समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में पालना घर का हुआ उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन के ऊपरी तल पर मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित पालना घर का जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने उद्धाटन किया। इस दौरान पालना घर में उपस्थित बच्चों को बिस्किट टॉफी एवं अन्य उपहार दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ड्यूटी के दौरान बच्चों की चिंता नहीं सताएगी। कलेक्ट्रेट परिसर एवं आस पास में कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मियों के बच्चों को उनके कार्य अवधि में छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को रखने की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है।

पालना घर एक ऐसी सुविधा है, जिसमें कामकाजी महिला एवं पुरुष अपने पांच वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों को अपने कार्य के दौरान छोड़ कर जाते हैं तथा यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित वातावरण उपलब्ध होता है। मौके पर आईसीडीएस के पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे। पालना घर में छह महीने से लेकर पांच साल के बच्चों को रखने की सुविधा है। बच्चों की देखरेख के लिए एक क्रेच वर्कर और एक क्रेच हेल्पर हैं।

बच्चों को खाना या दूध देना है, तो इंडक्शन और केटल की सुविधा भी है। पालना घर सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक खुले रहते हैं। छह महीने से एक साल के बच्चों के लिए क्रेच है, जबकि इससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए छोटा-सा बेड भी दिया गया है। इसमें कुल 10 बच्चों को एक साथ रखने की सुविधा है। पालना घर के दीवारों पर नंबर, अल्फाबेट से लेकर स्वर-व्यंजन अंकित किये गये हैं। बच्चों के खेलने के लिए खिलौने भी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

8 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

9 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago