Samastipur

समस्तीपुर में बच्चे संग दंपती ने ज’हर खाकर की आत्मह’त्या की कोशिश, महिला की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर-1 मोहल्ला में बीती रात एक दंपति ने अपने 6 साल के बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि जहर खाने के बाद तीनों काफी उल्टी कर रहे थे। जोर-जोर से उल्टी करने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी व तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि पिता और बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

मृतका की पहचान पंजाबी काॅलोनी निवासी आकांक्षा प्रभा (28 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं इलाजरत में सूरज कुमार शर्मा और उसका 6 साल का पुत्र आयांश शामिल है। वहीं दूसरी ओर नगर थाना की पुलिस मृत महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर मृत महिला के पति सूरज कुमार ने बताया कि उसके परिवार के लोगों के द्वारा लगातार उन लोगों को प्रतारित किया जा रहा है। उसकी पत्नी को भी परिवार के लोगों द्वारा दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा था। जिस वजह से तंग आकर इस तरह का कदम उठाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार सूरज ने दो शादी की थी। पहली पत्नी मर चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। पहला बच्चा अपने ननिहाल हाजीपुर में रहता है, जबकि दूसरा बच्चा उसके साथ रहता है। डेढ़ साल पूर्व उसने आकांक्षा से शादी की थी, लेकिन परिवार के लोग कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए दूसरी पत्नी को प्रताड़ित करने लगे।

पति के अनुसार अब मकान की जमीन भी उन्हें देने से इनकार कर दिया और तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे थे। उसके माता-पिता का कहना था कि ससुराल से दहेज लो फिर जमीन में हिस्सेदारी देंगे। जानकारी के मुताबिक सभी ने एक थाली में ही आम चूड़ा खाए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी में जहर मिलाकर उनलोगों ने खा लिया। घर से आम चूड़ा वाली एक थाली भी मिली है। जिसमें तीन चम्मच भी रखे थे। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

21 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago