Samastipur

100 मीटर दौड़ में बेबी व प्रियांशु ने बाजी मारी, स्लो साइकिलिंग में रुचिका व सिमरन को प्रथम स्थान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : भारत रत्न से विभूषित जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव स्थित पी आर इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम खेल परिसर में बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर निगम समस्तीपुर के द्वारा विद्यालय के नवम, दशम एवं 11वीं वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी, 100 मीटर दौड़ व स्लो साइकिलिंग रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विद्यालय के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कबड्डी बालक बालिका प्रतियोगिता में विद्यालय के नवम व दशम के 48 छात्रों ने भाग लिया वहीं 100 मीटर फर्राटा दौड़ में 78 एंव स्लो साइकलिंग में 40 छात्रों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम कबड्डी खेल में बालक बालिकाओं की दो-दो टीम स्वछता टीम ग्रीन एवं स्वच्छता टीम ब्लू के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बालक वर्ग के स्वछता टीम ब्लू ने स्वछता टीम ग्रीन को 22-16 से हराकर विजेता बना।

वहीं बालिका वर्ग में भी स्वछता टीम ब्लू ने स्वछता टीम ग्रीन को करें मुकाबले में 16-15 से हराकर चैंपियन बना। इसके अलावा 100 मीटर फर्राटा दौड़ के बालक वर्ग में क्लास 9ए के प्रियांशु कुमार ने प्रथम, दशम वर्ग के प्रिंस कुमार ने द्वितीय एवं राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में क्लास 9 बीच की बेबी रानी, नाईन ए की वैष्णवी कुमारी एवं अनुप्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही. इसी तरह स्लो साइकिलिंग रेस के बालक वर्ग में क्लास नाइन के श्लोक कुमार प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय एवं मधुरेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं बालिका में दशम वर्ग की छात्रा रुचिका कुमारी, सिमरन कुमारी एवं नवम की छात्रा मोना कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही. प्रतियोगिता में रजनीश कुमार पांडे, सुभीत कुमार सिंह, शशि गुप्ता, धीरज कुमार एवं नितेश कुमार निशांत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इससे पूर्व खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन उप नगर आयुक्त विभूति कुमार एवं नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान लोक स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, सुश्री स्नेह लता व पूर्व प्रधानाचार्य धीरेंद्र मोहन मुकुल ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त एव विसल बजाकर किया।

मौके पर उपनगर आयुक्त ने खिलाड़ियों को खेल भावना में खेलने को कहा और प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों मौजूद छात्राओं व शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मेयर अनीता राम एवं नगर आयुक्त के.डी. प्रौज्वल के नेतृत्व में स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम समस्तीपुर के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं। इसके लिए विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा एवं शुक्रवार को प्रतियोगिता में अव्वल आए सभी खिलाड़ियों को महापौर अनीता राम व नगर आयुक्त केडी प्रज्वल के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक किरण झा, डॉक्टर बेबी कुमारी, परमानंद कुमार, कृष्ण कुमार, तरुण झा, डॉ ओमप्रकाश दास मुस्कान गुप्ता सहित कई छात्राएं व विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

18 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

19 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

19 घंटे ago