समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय स्थित रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में वन प्रमंडल समस्तीपुर एवं 12 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में जारी पौधारोपण अभियान के अंतर्गत एनसीसी इकाई द्वारा फलदार पौधों काे लगाया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो डॉ संजय झा ने अध्यक्षता की। एनसीसी पदाधिकारी डॉ. लेफ्टिनेंट धीरज कुमार पांडेय के निर्देशन में कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर में वन प्रमंडल दिये गये फलदार वृक्षों को लगाया गया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी महाविद्यालय के परिसर को फलदार एवं छायादार वृक्ष से आच्छादित करना है।पौधरोपण कार्यक्रम में प्राध्यापकों में डॉ विमल कुमार एवं अनूप कुमार व शिक्षकेतर कर्मचारी मलय कुमार के अतिरिक्त दर्जनों एनसीसी कैडेट ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर अजीत कुमार, अंडर ऑफिसर राजीव कुमार, अंडर ऑफिसर ऋषभ कुमार, चंदन कुमार, साहिल कुमार, अमरजीत कुमार, नितीश कुमार, नेहा कुमारी, शिवानी कुमारी, साक्षी कुमारी, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, शुभानी कुमारी आदि थे।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…