Samastipur

लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की रैंकिंग में समस्तीपुर जिला राज्य भर में चौथे स्थान पर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में जिला सूबे में मई की रैंकिंग में चौथे पायदान पर है। मालूम हो कि गत वर्ष अप्रैल, मई व जून की राज्यस्तरीय रैंकिंग में जिला पहले स्थान पर था। इस स्थान को गत वर्ष जुलाई में जिला बरकार नहीं रख सका। जुलाई में जिला तीसरे स्थान पर रहा। वहीं अगस्त और सितंबर में जिला दूसरे स्थान पर रहा।

अगस्त 2023 में जिले में समीक्षित माह में 98.96 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया था। सितंबर में भी जिला की स्थिति दूसरे स्थान पर बरकरार रही। सितंबर में 97.51 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया था। वहीं अक्टूबर में 97.74 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया था। फरवरी 2024 की रैंकिंग में जिला मात्र 98.15 प्रतिशत आवेदनों का ही निष्पादन कर सका। फरवरी में जिला चौथे स्थान पर रहा।

वहीं मार्च 2024 में भी जिला की स्थिति चौथे स्थान पर बरकरार रही। वहीं अप्रैल 2024 में जिले का स्थान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर चला गया था। लेकिन मई 2024 की रैंकिंग में जिला वापस चौथे स्थान पर आ गया। मई में जिले में 99.50 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन हुआ। वहीं, 99.95 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर सुपौल सूबे में पहले स्थान पर। 99.73 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर जहानाबाद जिला दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 99.73 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर बांका जिला तीसरे स्थान पर रहा।

विदित हो कि कार्य की उपलब्धियों के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। इसके लिये मापदंड तय किये गये हैं। जिलों में कार्य निष्पादन का सर्विस प्लस एप्लीकेशन से प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं अन्य संगत आंकड़ों सहित मापदंडों के आधार पर सूबे में जिले की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। इसी आधार पर मई 2024 की रैंकिंग में जिला राज्य में चौथे स्थान पर रहा। जिले ने 01 जनवरी 2022 से समीक्षित माह तक 99.50 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया है। जिले को मई में 89.92 अंक मिले हैं।

1 जनवरी 2022 से समीक्षित माह तक 3893142 आवेदन पड़े,इसमें से 3873591 आवेदनों का निष्पादन हुआ। आवेदनों के निष्पादन में जिले को 10 अंक में 9.95 अंक मिला है। समीक्षित माह में जिले में 133598 आवेदनों का निष्पादन हुआ है। इसमें नियत समय सीमा के भीतर निष्पादित आवेदनों की संख्या 133437 है। नियत समय सीमा के भीतर निष्पादित आवेदनों का प्रतिशत 99.93 है। इसमें जिले को 30 अंक में 29.96 अंक मिले हैं।

नियत समय सीमा के बाद निष्पादित आवेदनों की संख्या 161 है। नियत समय सीमा के बाद निष्पादित आवेदनों का प्रतिशत 0.12 है। इसमें 10 अंक में 0.01 अंक मिला है। समीक्षित माह में सत्यापित किये जाने के लिये अपेक्षित प्रमाण पत्रों की संख्या 32 है। समीक्षित माह में सत्यापित किये गये प्रमाण पत्रों की संख्या 32 है। प्रारंभ से समीक्षित माह तक प्राप्त अपील की संख्या 34863 है। निष्पादित अपील की संख्या 34863 है। प्रारंभ से समीक्षित माह तक शास्ति अधिरोपित राशि 402500 रुपये है। शत-प्रतिशत राशि की वसूली हुई है। राशि वसूली में दस में दस अंक मिला है। समीक्षित माह में अपेक्षित निरीक्षणों की संख्या चार है। समीक्षित माह में निरीक्षण किये गये लोक सेवा केन्द्रों की संख्या चार है। इसमें जिले को 10 में 10 अंक मिला है।

आंकड़ों की नजर में :
  • समीक्षित माह तक आवेदनों की कुल संख्या – 3893142
  • समीक्षित माह तक निष्पादित आवेदनों की कुल संख्या – 3873591
  • निष्पादित आवेदनों का प्रतिशत -99.50
  • कुल प्राप्त अंक – 89.92
  • समीक्षित माह में जिले में निष्पादित आवेदन – 133598
  • समीक्षित माह तक शास्ति अधिरोपित राशि – 402500
  • निष्पादित अपील की संख्या – 34863

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

56 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago