समस्तीपुर/मोरवा : पुत्र की मौत का गम भाजपा नेता के लिए असहनीय हो गया। खुद जिंदगी की जंग हार गये। भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष विनय कुमार झा अपने पुत्र की शोक में चल बसे। मंगलवार की अहले सुबह समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।
बताया जाता है कि अपने छोटे पुत्र रजनीश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत का दुख नहीं बर्दाश्त कर सके। चौदह जुलाई को उनके छोटे पुत्र रजनीश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मंगलवार को क्षौर कर्म होने वाला था। जैसे ही पुत्र के श्राद्ध का समय निकट आया वे और अधिक बीमार हो गये। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। मंगलवार की अहले सुबह उनका निधन हो गया।
सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शव के घर पहुंचते ही बहन, पुत्री, रिश्तेदार सहित शोकाकुल परिजनों एवं ग्रामीणों का रोते रोते हाल बेहाल हो गया। प्रखंड भाजपा उपाध्यक्ष की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज लपेट कर पुष्प गुच्छ और पुष्प हार चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…