समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र की वसंतपुर रमणी पंचायत अंतर्गत भादोघाट गांव से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगदारी मामले का तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि गांव से रविवार को टुनटुन चौधरी उर्फ मुनटून चौधरी, रामेश्वर राय एवं रौशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताते चलें कि शनिवार को पंचायत के किशनपुर बैकुंठ गांववासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र नवी राज ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें कहा था कि शनिवार को जब वह अपने घर जा रहा था तो भादोघाट गांव में आरोपियों ने उसे घेरकर रंगदारी मांगी थी।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…