Samastipur

समस्तीपुर: अब सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन पर भी जीविका दीदी की रहेगी नजर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मिड-डे मील योजना से छात्रों और अभिभावकों को कई लाभ मिलते हैं। सबसे पहले, यह माता-पिता को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करती है, क्योंकि उन्हें हर दिन कम से कम पौष्टिक भोजन मिलने का आश्वासन दिया जाता है। यह योजना कुपोषण को कम करने और बच्चों के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करती है, जिससे बेहतर संज्ञानात्मक विकास और शैक्षणिक प्रदर्शन होता है।

माता-पिता के लिए, यह योजना उनके बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के वित्तीय बोझ को कम करती है, खासकर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे परिवारों के लिए। अब सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन पर भी जीविका दीदी की नजर रहेगी। बच्चों की थाली में मेनू, मात्रा और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए भोजन परोसा जा रहा है या नहीं, इस पर जीविका दीदियां नजर रखेंगी।

जीविका समूहों को मध्याह्न भोजन योजना की जांच और मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी दी गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के नये अपर मुख्य सचिव ने ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव और जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।

विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा विद्यालयों का नियमित मॉनिटरिंग किया जा रहा है। इससे मध्याह्न भोजन योजना में भी सुधार दिख रहा है। जीविका जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ संगठन हैं। जीविका संगठन से जुड़े कई परिवारों के बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करते हुए मध्याह्न भोजन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में जीविका दीदियां बहुत ही जिम्मेवारी के साथ अपनी नई भूमिका निभायेंगी।

डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा मध्याह्न भोजन योजना की जांच व मॉनिटरिंग को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए जीविका संगठन का सहयोग लेने का निर्देश दिया गया है विद्यालयों में दिया जा रहा भोजन साप्ताहिक मेनू के अनुसार है या नहीं, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता ठीक है या नहीं, मध्याह्न भोजन बनाने के लिए एलपीजी का उपयोग हो रहा है या नहीं, सभी बच्चों को स्टील की थाली उपलब्ध है और उसका उपयोग किया जा रहा है या नही, क्या स्टील थाली की गुणवत्ता ठीक है,

रसोई-सह-भंडारगृह की साफ-सफाई ठीक है या नहीं, मध्याह्न भोजन बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले खाद्य सामग्री के भण्डारण की स्थिति ठीक है या नही, मध्याह्न भोजन योजना के साप्ताहिक मेनू में शुक्रवार के दिन दिये जाने वाले अण्डा/फल का वितरण किया जा रहा है या नहीं। जीविका दीदी को जांच के दौरान विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में जो कमी दिखेगी उसे कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में दर्ज कराना होगा। जीविका दीदी को शिक्षा विभाग के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के टॉल फ्री नंबर-14417 के माध्यम से तुरंत शिकायत दर्ज करनी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

3 घंटे ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

3 घंटे ago