Samastipur

समस्तीपुर मंडल में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से 14 घंटे के भीतर 33 लाख 79 हजार 60 रूपये की वसूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल द्वारा पूर्व निर्धारित मेगा टिकट चेकिंग अभियान के आलोक में बुधवार को समस्तीपुर, दरभंगा, जयनगर, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल, नरकटियागंज और सीतामढ़ी स्टेशनों पर किलाबंदी जाँच सुबह 06:00 से रात 10:00 बजे तक करने का निर्णय लिया गया था। इस विशेष जाँच अभियान में मंडल के लगभग 233 टिकट जाँच कर्मियों को लगाया गया था।

इन टिकट जांचकर्मियों ने स्टेशन परिसर, विभिन्न मेल व एक्सपेस एवं सवारी गाड़ियों में बिना उचित प्राधिकार के प्रवेश पर रोक लगायी तथा बिना उचित यात्रा प्राधिकार अथवा बिना टिकट व अनुचित टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए व्यक्तियों से नियमानुसार दंड की राशि वसूल की। इस दौरान महिला एवं दिव्यांग कोचों में भी अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पाए गये यात्रियों को भी दुसरे कोचों में यात्रा करने हेतु कहा गया। जाँच अभियान के दौरान यात्रियों को सदैव उचित यात्रा प्राधिकार के साथ हीं यात्रा करने हेतु भी प्रेरित किया गया।

इस विशेष जाँच अभियान के दौरान कुल 4 हजार 258 व्यक्तियों को बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट ले कर यात्रा करते हुए पाया गया जिनसे जुर्माने के रूप में 33 लाख 79 हजार 60 रूपये की वसूली गई। मंडल रेल कार्यालय की ओर से बताया गया है कि मंडल में इस प्रकार जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, मंडल प्रशासन लोगों से हमेशा उचित यात्रा प्राधिकार के हीं यात्रा करने का आग्रह करती है। बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करना रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

4 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

4 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

4 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

6 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

11 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

13 घंटे ago