Samastipur

समस्तीपुर: दुल्हन और उसके परिजनों पर एसिड ए’टैक मामले में नवविवाहिता के देवर समेत 3 पर FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदा कोल्ड स्टोरेज के निकट दुल्हन की बिदाई करा मायके ले जा रहे ऑटो सवार लोगों पर एसिड एटैक मामले में पूसा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसमें बाइक सवार तीन युवको को नामजद किया गया है। जिसमें से एक नवविवाहिता दुल्हन का देवर भी शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में गोपाल महतो का पुत्र मनीष कुमार, मुक्ति पासवान का पुत्र अखिलेश पासवान एवं विनोद पासवान का पुत्र चुनचुन पासवान शामिल हैं।

चुनचुन महमदा के वार्ड संख्या-12 का एवं अन्य दोनों वार्ड संख्या-11 के निवासी बताये गये हैं। एसिड एटैक में जख्मी सकरा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी सिन्टू पासवान के पुत्र मुकेश कुमार ने प्राथमिकी के लिए थाने में दिसे आवेदन में कहा है कि 26 जून को वह अपनी साली चंदा कुमारी पति दिनेश पासवान को पूसा के महमदा मादापुर छपड़ा वार्ड संख्या-12 से विदागरी कराने रूकेश कुमार व अन्य के साथ आये थे।

विदागरी के बाद वापसी में कोल्ड स्टोरेज के निकट बाइक सवार उक्त लोगों ने चलती ऑटो में बैठी साली चंदा कुमारी पर तेजाब फेंक दिया। लेकिन तेजाब मुकेश कुमार एवं रूकेश कुमार के शरीर पर गिरा। जिससे दोनों काफी झुलस गये। घटना के बाद घायलों को मुरौल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक पहल की जा रही है।

बता दें कि 23 जून को मुजफ्फरपुर जिले गोबरसही निवासी मोहित पासवान की पुत्री चंदा कुमारी की शादी पूसा महमदा के मादापुर छपरा निवासी विनोद पासवान के पुत्र दिनेश पासवान से हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो शादी की रात एक बच्चे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके कारण काफी गहमागहमी हुई थी। बाद में शांति से विवाह कार्य संपन्न हो गया था। उसी विवाद को लेकर इस घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago