समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलमासनगर चिमनी के पास गड्ढे में एक महिला की लाश मिली। शनिवार की दोपहर महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल के पास जमा हो गई। हालांकि महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है।
आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गड्ढे में फेंक दिया गया। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला के शरीर पर केमिकल या कोई एसिड का प्रयोग किया गया है। घटना की सूचना खानपुर पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…