Samastipur

समस्तीपुर में JDU नेता के घर से पुलिस ने बरामद की शराब, छापेमारी में बं’दूक और त’लवार के साथ दो वाहनों को भी किया गया जब्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा पंचायत में बीती रात शराब मामले में सत्यापन करने गई पुलिस पर आक्रोशित गृहस्वामी द्वारा हमला कर दिए जानें तथा पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में आरोपित के घर से शराब व नकदी के अलावा घर से एक राइफल व तलवार भी बरामद की है। घटना के संबंध में बताया गया है कि शनिवार की देर शाम ASI रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल शराब मामले में सत्यापन हेतु हरपुर बोचहा पंचायत निवासी पृथ्वीधर सिंह के पुत्र व जदयू नेता संजीव कुमार सिंह के घर पहुंची, इस दौरान पुलिस को देखकर संजीव कुमार सिंह और उनके भाई अमित कुमार सिंह भड़क गए और उन्होंने चार अज्ञात लोगों के साथ पुलिस पर हमला बोल दिया।

इस दौरान ASI रंजीत कुमार व दो अन्य जबान चोटिल हुए हैं, वहीं पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी ने बताया कि पुलिस पर हुए हमले के बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल को देखकर सभी आरोपी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस के द्वारा आरोपित के घर की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से 99 हजार 5 सौ रुपए नगद, तथा एक राइफल व तलवार बरामद की है। इसके अलावा पुलिस के द्वारा घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और ऑल्टो कार की डिक्री से कार्टून में रखे गए 96 बोतल शराब बरामद की गई है।

ASHO ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस के द्वारा जप्त की गई है, जिसमें एक वाहन पर प्रधान महासचिव किसान प्रकोष्ठ जदयू, लिखा हुआ है तथा पीछे पुलिस का सिंबल लगा हुआ है। बताया गया है कि आरोपी संजीव कुमार सिंह जदयू के जिला स्तरीय नेता हैं तथा पूर्व में भी उनके आवास से शराब बरामद की गई थी, जिसमें उनके छोटे भाई अमित कुमार सिंह जेल भी गए थे।

उधर आरोपित संजीव कुमार सिंह के पिता पृथ्वीधर सिंह ने बताया कि बीती रात उनके घर पर पुलिस आई थी और जबरन घर का ताला तोड़कर घर के सामान को तहस-नहस कर दिया गया। श्री सिंह ने पुलिस पर हुए हमले से साफ इंकार किया है। वहीं संजीव सिंह की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि पुलिस जबरन घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और लॉकर से 2 लाख 85 हजार तथा ड्रेसिंग टेबल से दुकान में हुई बिक्री का 1 लाख 65 हजार रुपए तथा मंगलसूत्र, अंगूठी व अन्य जेवरात अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने साथ दो मासूम बच्चे को भी हिरासत में ले गई है।

वहीं DSP विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में ASI रंजीत कुमार शराब मामले में सत्यापन करने के लिए आरोपी संजीव सिंह व अमित सिंह के घर गए थे, इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस को खदेड़ दिया गया। बाद में ASHO पुलिस चौधरी के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल ने ने घर की तलाशी ली। इस दौरान आरोपित के घर से भूसा के बोरा से राइफल के साथ शराब तथा नकदी बरामद की है। इसके अलावा दो वाहन भी जप्त किए गए हैं। पुलिस के द्वारा विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें चार अज्ञात सहित दो लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गहन छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

9 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

9 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

10 घंटे ago