Samastipur

समस्तीपुर में फर्जी कॉल आने के बाद इस तरह खाते से उड़ गये एक लाख से अधिक रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- कुरियर सर्विस के फर्जी कॉल आने के बाद एक व्यक्ति के खाते से एक लाख रुपये से अधिक की अलग-अलग किस्त में निकासी कर ली गयी। इस संबंध में पीड़ित चंद्रकिशोर प्रसाद जायसवाल ने साइबर थाना में उक्त मोबाइल नंबर धारक पर मामला दर्ज कराया है।

पूसा थाना के टीचर्स कॉलोनी निवासी चंद्रकिशोर प्रसाद ने साइबर थाना में दिए आवेदन में कहा है कि स्काई किंग कुरियर सर्विस के माध्यम से एक सीडी भेजा गया था। जिसे ट्रैक करने के लिए 27 मई को उन्होंने कुरियर सर्विस के सर्विस सेंटर पर कॉल किया। थोड़ी देर के बाद दूसरे नंबर से कॉल आया। उस व्यक्ति ने इनसे ट्रैकिंग डिटेल जानने के लिए पांच रुपए पेय करने को कहा। जिसके बाद इनके खाता से चार किश्तों में पांच हजार की अवैध निकासी कर ली गयी।

इस पर इनके द्वारा पीएनबी पूसा ब्रांच जाकर खाता को बंद कराया और साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर 1930 पर कॉल किया। फिर पैसों की जरुरत पड़ने पर खाता को अनफ्रीज करवाया। लेकिन खाता के अनफ्रीज होते ही एक लाख रुपए 21 बार में निकासी कर ली गयी। इसके बाद फर टॉल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद साइबर थाना में आवेदन दिया गया। चंद्रकिशोर प्रसाद जायसवाल के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago