समस्तीपुर :- समस्तीपुर टाउन-टू में बिजली का लोड बढ़ते देखकर बिजली विभाग ने फिडर में बदलाव किया है। इसके तहत जहां आउट गोईंग फीडर टू के लोड को कम करते हुए उसे दो फीडर में बांट दिया गया है। इसके तहत फीडर टू में अब बारह पत्थर, पशुपालन अस्पताल, मोहनपुर क्रांति होटल, पटेल मैदान के आसपास एवं कोर्ट टू के क्षेत्र को शामिल किया गया है। जबकि फीडर टू के शेष भाग ताजपुर रोड को फीडर चार से जोड़ दिया गया है।
इसके तहत अब सेल टैक्स, कोर्ट नंबर वन, थाना, थानेश्वर मंदिर, ताजपुर रोड मछरहट्टा, डॉ. जमाल, ओल्ड सीपीएस, प्रोफेसर कॉलोनी नंबर वन एवं केई इंटर रोड के उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है। वहीं फीडर वन को इमरजेंसी फीडर बनाया गया है, जिसमें एससीएसटी थाना, एसपी आवास, डीएम आवास, समाहरणालय, कोर्ट, एसबीआई के क्षेत्र को जोड़ा गया है। अब यदि लगुनियां पीएसएस के इमरजेंसी फीडर का लोड ई हाउस पर देना होगा तो विभाग यहां का 11केवी पर आएगा। जबकि फीडर तीन पहले के तरह केवल सदर अस्पताल के लिए कार्यरत रहेगा।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…