Samastipur

समस्तीपुर: करना चाहता था चौथी शादी, इस चक्कर में दो महीने के भीतर ही तीसरी नवविवाहिता बीवी को मार डाला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के काली स्थान मोहल्ले में शुक्रवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका की पहचान विकास कुमार की 19 वर्षीय पत्नी मौसम कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि मौसम विकास की तीसरी पत्नी थी। इससे पूर्व विकास दो-दो शादी कर चुका था। लेकिन दोनों ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। अब तीसरी पत्नी की उसने जान ही ले ली।

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि विकास का यह एक नशा सा हो गया था। बार-बार लड़की बदल कर शादी करने के बाद उसे और उसके परिवार वालों को रुपये देकर उसे छोड़ देने का। इस बार भी कोई गरीब की बच्ची मिल गई होगी, जिससे शादी करने की उम्मीद से तीसरी पत्नी हत्या कर दी।

अपनी बेटी की मौत होने की जानकारी मिलने पर उसके मायके खगड़िया से आये पिता विनय सिंह, मां मंजू देवी एवं चाची ससुराल वालों पर फांसी लगाकर मौसम की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। खगड़िया निवासी मृतका के पिता विनय सिंह ने बताया कि गत 2 अप्रैल को खगड़िया के बलुआही ठाकुरबाड़ी में विकास के साथ बेटी की शादी की थी। दो माह बाद ही ससुराल में पति समेत अन्य रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया। वहीं आरोपी पति विकास को हिरासत में ले लिया। अन्य लोग घर में मौजूद नहीं थे।

घटनास्थल का एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने भी जायजा लिया। इस दौरान मृतका के परिजनों एवं मोहल्ले के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिये एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

3 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago