Samastipur

समस्तीपुर कचहरी कैंपस में हुए मारपीट की घटना में ज’ख्मी आधा दर्जन पीड़ित न्याय की गुहार लिये पहुंचे SP कार्यालय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर एसडीओ कोर्ट परिसर के पीछे एक केस की सुनवाई को पहुंचे दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लहूलूहान स्थिति में न्याय की गुहार लगाने कुछ लोग एसपी कार्यालय भी पहुंचें। हालांकि, पीड़ितों की एसपी से मुलाकात संभव नहीं हो पाई। कार्यालय में मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी नगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने जख्मियों को इलाज को ले सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

SP कार्यालय पहुंचे पीड़ित :

जख्मियों की पहचान ताजपुर थाना के भरोखरा निवासी रंजीत पोद्दार, विश्वजीत पोद्दार, संजीत पोद्दार, मंजीत पोद्दार, शिल्पी कुमारी व अंजनी कुमारी शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से वैनी ओपी के ठहरा गोपालपुर निवासी नगीना प्रसाद, विपिन राय सहित अन्य का जख्मी हुआ है। बताया गया कि दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। कोर्ट में मामले की सुनवाई को ले दोनों पक्ष पहुंचे थे।

वायरल हो रहा वीडियो :

कोर्ट कार्रवाई खत्म होने बाद में एसडीओ कोर्ट के पीछे दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर मारपीट की गई। इसमें रंजीत पोद्दार के पक्ष के आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद लहूलुहान हालत में सभी न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंचे। लेकिन, एसपी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने सभी को अपने वाहन से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मुताबिक दोनों पक्षों में इससे पूर्व भी 31 मई को कोर्ट परिसर में मारपीट की घटना हुई थी। मामले में नगर थाना में दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुनः मारपीट की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

4 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

9 घंटे ago