समस्तीपुर :- जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से जाकर भी मुलाकात की। 9 जून को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी। गौरतलब हो की रामनाथ ठाकुर पहली बार केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री बने हैं। वह जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अपने पिताजी भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चल कर दोगुनी ऊर्जा से काम करूंगा।
साल 1950 में जन्में रामनाथ ठाकुर बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। वह नाई जाती से आते हैं। रामनाथ की पहचान उनके पिता के कारण भी है। वह कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। वही कर्पूरी ठाकुर जिन्हें इस साल भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया था। इन्हें नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है। पिता कर्पूरी ठाकुर की तरह उनकी भी पिछड़ी जाती के लोगों के बीच अच्छी खासी पकड़ है।
रामनाथ ठाकुर राजद और नीतीश दोनों की सरकारों के साथ कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर आसीन रह चुके हैं। बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे इसके बाद लालू प्रसाद की सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2005 से लेकर 2010 तक नीतीश कुमार की कैबिनेट में तमाम विभागों को संभाल चुके हैं। इन विभागों में राजस्व और भूमि सुधार, कानून, सूचना और जनसंपर्क मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। इसी के बाद से रामनाथ नीतीश कुमार की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अब इन्हें नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है।
वीडियो :
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…