Samastipur

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की दिलायी शपथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने समस्तीपुर स्टेशन पर प्रदर्शनी लगा लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारी की जानकारी दी वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी गयी। समस्तीपुर स्टेशन पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का एडीआरएम आलोक झा ने उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विवि के आयोजन की सराहना की। बीके तरुण ने तंबाकू से विश्व में लोगों को हो रही हानि पर विस्तार से प्रकाश डाला। बीके सविता बहन ने राजयोग मेडिटेशन पर प्रकाश डालते हुए कहा- यह एक ऐसा सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा व्यसन तो क्या हम किसी भी बुराई पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण भाई ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एईई (इलेक्ट्रिकल) सुनील कुमार, आईओडब्ल्यू हरिशंकर सहित कई अधिकारी और कर्मचारीगण के अलावा ओम प्रकाश भाई, वरुण भाई, विनय भाई, विजय भाई आदि उपस्थित थे। सुबह से शुरू हुई प्रदर्शनी शाम सात बजे तक चली। इस दौरान तंबाकू सेवन से होने वाली हानि जान सैकड़ों लोगों ने तंबाकू छोड़ने का संकल्प किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago