समस्तीपुर :- समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने बुधवार को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें समस्तीपुर के विभिन्न विकास कार्यों तथा क्षेत्र के वंचित व शोषित समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के विषय में भी अवगत कराया। इस दौरान शांभवी चौधरी के पति शयान कुणाल भी मौजूद रहे।
समस्तीपुर टाउन मीडिया से हुई बातचीत में शांभवी चौधरी ने बताया कि समस्तीपुर की जनता के आशिर्वाद से वह सदन पहुंची है अब वह उस विश्वास पर खड़ी उतरेगी जिस विश्वास को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने उनपर जताया है। शांभवी ने बताया कि सड़क, बिजली, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार समेत कई मुद्दों पर हमें काम करना है। शपथ ग्रहण से पहले ही कई चीजों पर हमने काम करना शुरू कर दिया है। शपथ लेते ही काम शुरू भी कर दिया गया है। कुछ ही सालों में विकास दिखने लगेगा।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…