समस्तीपुर :- शहर के डीआरएम कार्यालय के पीछे स्थित ई-पीएसएस परिसर में समारोह पूर्वक विद्युत कंपनी के मानव बल रवि शंकर पंडित को सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई दी गयी। एसडीओ ग्रामीण अबू अल खालिद ने कहा कि विदाई या जुदाई शब्द बड़ा ही मार्मिक होता है। लेकिन परंपरा हर किसी को निभानी पड़ती है। किसी भी सेवा में आने वालों की सेवानिवृत्ति एवं स्थानान्तरण अनिवार्य है।
टाउन टू जेई ममता कुमारी ने उनके सरल, मृदुभाषी व्यक्तित्व की प्रशंसा की। साथ ही उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। टाउन वन जेई गौतम कुमार, जेई आशीष कुमार सिंहा व मोहनपुर जेई संतोष कुमार ने सेवानिवृत्त मानव बल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी।
कुछ कर्मी ऐसे भी होते हैं जो अपने कार्य की बदौलत छाप छोड़ जाते हैं। जिसे लोग भूल नहीं पाते हैं। वहीं सेवानिवृत्त मानव बल ने कहा कि जनता व बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों की ओर से ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला है. जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। मौके पर बिजली कंपनी के अरूण राय, प्रमोद कुमार, राम बाबू,हीना कुमारी,राजेश कुमार, रितेश कुमार, तपेशर पंडित, राम नरेश प्रसाद यादव, शशि भूषण राय, राम लौलीन राय सहित दर्जनों मानव बल उपस्थित थे।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…