समस्तीपुर :- हावड़ा से रक्सौल जा रही ट्रेन की जनरल बोगी में गुरुवार को अचानक एक यात्री की मौत हो गयी। समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद बोगी से मृत यात्री का शव उतारा गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी मो. इस्लाम के 50 वर्षीय पुत्र मो. तमन्ने के रुप में की गयी है। वह हावड़ा से मुजफ्फरपुर जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस में सवार उक्त यात्री की बरौनी में मौत हुई। लेकिन उसकी लाश समस्तीपुर स्टेशन पर उतरी गयी। रेल थाने की पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद उसकी पहचान की कोशिश में जुट गयी थी।
रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गयी। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मो. तमन्ने बीमार चल रहा था। हर्टअटैक से मौत की संभावना बतायी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएग।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…