Samastipur

बिहार में दलालों के बिना नहीं हो रहा जमीन का कोई काम, ऑनलाइन आवेदन के बाद भी भ्रष्टाचार बेलगाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दाखिल- खारिज, जमाबंदी सुधार, वंशावली बनाने सहित अन्य राजस्व कार्यों की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद अंचल कार्यालयों पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के लगातार आरोप लगते रहे हैं. यहां से बिना किसी दलाल के कोई भी काम करवाना अब भी बड़ी बात मानी जाती है. हर काम के लिए दलालों ने रेट निर्धारित कर रखा है. बताते हैं कि उनकी पहुंचे सीधे अंचल कार्यालयों के अंदर तक है. चढ़ावा चढ़ाये बिना ऑनलाइन आवेदनों पर भी कार्रवाई मुश्किल है. ऐसे में आम जनता और गरीब लोग बेवजह पिस रहे हैं. इससे संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भी लगातार मिल रही थीं.

सख्त कार्रवाई के मूड में विभाग

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब विभाग ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है. सूत्रों के अनुसार इन शिकायतों को देखकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पिछले करीब छह महीने में करीब 100 अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की है. जानकारों का कहना है कि कई मामलों में तो जमीन विवाद की सुनवाई करने के बाद अंचल अधिकारी ने ठीक तरीके से कागजात देखना और दोनों पक्षों की बातें सुनना भी ठीक नहीं समझा. साथ ही गलत निर्णय दे दिया. इस कारण जो मामला अंचल कार्यालय में ही निबट जाना चाहिए था उसे लेकर जमीन मालिक को उपसमाहर्ता और अपर समाहर्ता के न्यायालयों का चक्कर लगाना पड़ा. ऐसे में बेवजह समय, पैसे और मेहनत की बर्बादी हुई. साथ ही न्यायालयों पर भी बेवजह भार पड़ा.

ऑनलाइन आवेदन के बाद भी आवेदक हो रहे परेशान

केवल यही नहीं कई दाखिल -खारिज मामले में ऑनलाइन आवेदन के बावजूद कागजात मांगने के नाम पर आवेदक को अंचल कार्यालय के चक्कर लगवाये गये. राजस्व कर्मचारी से केवल मुलाकात करने में ही आवेदक के पसीने छूट गये. एक मामले में जमीन खरीद के बाद उसकी दाखिल -खारिज करवाने गये आवेदक से विक्रेता की दाखिल-खारिज सहित अन्य दस्तावेज देने के बावजूद उस जमीन के विक्रेता से भी पहले के कागजात मांगे गये. इस वजह से दाखिल- खारिज के मामले तय समय-सीमा से भी अधिक दिन तक लटके रहे.

छह महीने में 100 सीओ पर कार्रवाई

विभागीय जानकारों का कहना है कि इन शिकायतों को देखकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पिछले करीब छह महीने में करीब 100 अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की है. इसमें शामिल करीब तीन दर्जन अंचल अधिकारियों में से एक सप्ताह में करीब एक दर्जन अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की अधिसूचना जारी हो गयी है. इसके साथ ही अब अंचल कार्यालयों के भ्रष्टाचार और अनियमितता पर नियंत्रण करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कई कदम उठाया है. साथ ही कई वर्षों से एक ही अंचल कार्यालय में जमे राजस्व कर्मचारियों का भी तबादला किये जाने की कार्रवाई शुरू हो गयी है. न्यायिक कार्यों के लिए अब एक ही पोर्टल पर अंचल अधिकारी, उपसमाहर्ता और अपर समाहर्ता की कार्रवाई अपडेट होगी. भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की सूचना या शिकायत के लिए लोग विभाग के अपर मुख्य सचिव या मंत्री के इ-मेल आइडी revenueminister.bihar@gmail.com पर सीधे शिकायत कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

11 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

12 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

13 घंटे ago