समस्तीपुर : बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण व परीक्षा बोर्ड के माध्यम से मैट्रिक व इंटर फेल छात्र 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बताया जाता है कि बीबोस के माध्यम से मैट्रिक व इंटर फेल छात्र कम खर्च के साथ उक्त सत्र में ही परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जिससे छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होने से बच जायेगा। जिले में शिक्षा विभाग ने शिक्षा सेवकों को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में फेल हुए छात्रों को चिन्हित कर बीबोस से परीक्षा फार्म भरवाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही विभाग द्वारा भी अधिक से अधिक छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी सह निदेशक जन शिक्षा अनिल कुमार द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता को भेजे गये पत्र में अधिक से अधिक छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया गया था। निदेशक जन शिक्षा के निर्देश पर जिले में भी परीक्षा फार्म भराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…