Samastipur

मतदान के दिन नहीं होगी बिजली की कटौती, DM ने रिजर्व कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय में उपलब्ध रहने का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा 25- खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 140 हसनपुर विधानसभा अंतर्गत 7 मई को होने वाले मतदान को लेकर उसकी तैयारी के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने 140 हसनपुर विधानसभा के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता रोसड़ा अमित कुमार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित सभी बिंदुओं पर की गई तैयारियों की विस्तृत चर्चा और विभिन्न कोषांगों से उनकी आवश्यकता संबंधी जरूरी जानकारियां ली गई।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने समाहरणालय सभा कक्ष में निर्वाचन सम्बंधित सभी कोषांगों की बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिए। सर्वप्रथम उन्होने बिजली विभाग को तृतीय चरण के मतदान के दिन खगड़िया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में 7 मई को पूरे दिन बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ रखने को निर्देश दिया। वहां बिजली की आपूर्ति निर्वाध रूप से लगातार की जाएगी।

इस बैठक में उन्होंने संबंधितों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन के 72 घंटे पूर्व एसओपी का अनुपालन शत् प्रतिशत किया जाएगा। हसनपुर में कुल 310 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां आधे मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। साथ ही मतदान दिन के लिए विभिन्न क्यूआरटी(क्विक रिस्पॉन्स टीम) का गठन किया गया है जिसमें ईभीएम से संबंधित क्यूआरटी को प्रखंड नियंत्रण कक्ष में, लॉ ऑर्डर से संबंधित क्यूआरटी को थानाध्यक्षों के अध्यक्षता में तथा मेडिकल से संबंधित क्यूआरटी को प्रखंड मुख्यालय में रहने को निर्देशित गया है।

इसके अलावा मतदान के रिजर्व कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय में उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिला सूचना पदाधिकारी को भीटीआर (वोटर टर्न ऑउट) का प्रतिवेदन तैयार करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों को विशेष रूप से प्रशिक्षित कराने का निर्देश। समीक्षा बैठक में निर्वाचन ‌की तैयारियों से आश्वस्त होकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने भीटीआर को बढ़ाने का निर्देश भी दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago