समस्तीपुर :- समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण के तहत 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग कोई कसर नहीं छोड़ चाहता है। कभी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं से अपील की जा रही है तो कभी जागरूकता रैली निकालकर। इसी कड़ी में चुनाव आयोग के निर्देश पर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की है।
मतदाताओं को इस बार मतदान करने को बुलाने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। शादी समारोह की तरह बूथ लेवल अधिकारी बूथों पर मतदाताओं का स्वागत करेंगे। इन विशेष निमंत्रण पत्र को बांटने की जिम्मेदारी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की होगी, जो मतदाताओं के घर-घर जाएंगे और उनसे 13 मई को पोलिंग बूथ पर पहुंचने की अपील करेंगे।
निमंत्रण पत्र में मतदाताओं के नाम संदेश भी दिया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा चुनाव के मंगल उत्सव की पावन बेला पर मतदान करने हेतु आप तय दिवस व समय पर सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम स्थल आपका मतदान केंद्र है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…