Samastipur

समस्तीपुर में 58.10% और उजियारपुर में 56% हुआ मतदान, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पांच सीटों पर मतदान समाप्त हो गया। चुनाव आयोग द्वारा जारी शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पांचों सीटों पर कुल 56.63 फीसदी वोटिंग हुई। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 58.40 प्रतिशत वोट गिरे। वहीं, समस्तीपुर में 58.10%, दरभंगा में 56.63% और उजियारपुर में 56% मतदान हुआ। सबसे कम मुंगेर में 55 फीसदी लोगों ने वोट दिया।

समस्तीपुर और उजियारपुर दोनों लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में 25 उम्मीदवारों की किस्मत का आज इवीएम में कैद हो गई। विदित हो कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 12 और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इन सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 4 जून को मतगणना के बाद होगा। मतगणना समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर में होगा। सभी बूथों से इवीएम को समस्तीपुर काॅलेज परिसर में बनें स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जा रहा है।

इधर मतदान के बाद निर्वाचन विभाग में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया कि यह अनुमानित मतदान प्रतिशत है, इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुंगेर के सूर्यगढ़ा में मतदान को बाधित किये जाने की शिकायत मिली। जिसकी जांच कराई गई तो पाया गया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। वहीं, एडीजी मुख्यालय जीएस गंगवार ने बताया कि मतदान के दौरान कुल 47 उपद्रवी तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

चौथे चरण में दिग्गजों नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मुंगेर में चुनाव ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक ललित यादव, शांभवी चौधरी, सन्नी हजारी, पूर्व मंत्री तथा विधायक आलोक मेहता सहित 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला है। इनमें चार महिलाएं जबकि 51 पुरुष शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago