समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित यूको बैंक में सोमवार को पैसा जमा करने गए एक कारोबारी के कर्मी के बैग से बदमाशों ने 1 लाख 20 हजार रुपए उड़ा लिए। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बैंक में राशि जमा करने पहुंचे अन्य लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि डाबर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर सौरभ तनेजा अपने कर्मी संजय कुमार को 1 लाख 95 हजार रुपये जमा करने के लिए बैंक भेजा था। कर्मी अपने पिट्ठू बैग में रुपए लेकर बैंक पहुंचा। जहां वह काउंटर पर लाइन में खड़ा था, लेकिन इसी दौरान बदमाशों ने उसके बैग में ब्लेड मारकर 1 लाख 20 हजार नगद रूपये निकाल लिया।
काउंटर पर जाने के बाद बैग में ब्लेड मारा देखकर उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसने घटना की जानकारी कारोबारी को दी। घटना की सूचना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया। इसके बाद नगर थाना को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष मामले की जांच में जुट गये हैं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…