Samastipur

समस्तीपुर थानेश्वर पैदल रेल पुल की रेलिंग टूटकर गिरी, हो सकता है बड़ा हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- थानेश्वर पैदल रेल पुल की रेलिंग टूटकर गिर गयी है। इससे पैदल पुल काफी खतरनाक हो गया है। पिछले तीन दिनों रेलिंग टूटी हुई है, लेकिन इसकी किसी ने खोज खबर तक नहीं ली है। अब तक किसी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं गया है। इधर, लोगों को पुल पर चढ़ने व उतरने में मुसीबत का समाना करना पड़ता है।

रेलिंग का टूटा हिस्सा बीच पुल पर पड़े होने से आना जाना भी खतरनाक हो गया है। ठेस लगने से लड़खड़ाकर गिर जाते हैं। विदित हो कि थानेश्वर रेल पैदल पुल पर बस स्टैंड की ओर से पैदल चढ़ने के लिए सीढ़ी बना हुआ है। जिसके माध्यम से शहर वासी पैदल पुल पर चढ़कर शहर के एक ओर से दूसरे ओर जाता है।

स्थानीय लोगों की मानें तो इस पुल की नियमित साफ-सफाई भी नहीं होती है। शहर के काशीपुर के राजीव झा ने कहा कि बस स्टैंड की ओर से थानेश्वर पुल पर चढ़ना काफी खतरनाक हो गया है। अगर पुल पर चढ़ने या उतरने के दौरान सीढ़ी पर थोड़ा भी संतुलन गडबड़ाया तो हाथ-पैर टूट सकता है। बतादें कि पुल के रंग रोगन कार्य कई दिनों से जारी है। लेकिन पुल का रेलिंग कर मरम्मत नहीं किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

4 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

12 घंटे ago