Samastipur

ट्रेन में छुटे सामान और नगद रूपये को समस्तीपुर RPF ने बरामद कर यात्री को लौटाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- ट्रेन में यात्रा के दौरान सामान छोड़कर उतरने के बाद छूटे सामानों को आरपीएफ ने जब्त कर लिया। फिर जांच पड़ताल के बाद यात्री को सौंप दिया। सामान मिलते ही यात्री के चेहरे पर मुस्कान आ गया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे के हेल्प लाइन नंबर 139 पर गाड़ी संख्या 18419 कोच संख्या एम 1 बर्थ 73 के पास ब्लू रंग का छूटा दो बैग को छूटने की शिकायत की गयी। सूचना मिलने के बाद प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ आरक्षी कन्हैया कुमार के साथ गाड़ी प्लेटफार्म 5 समय 9:23 बजे आगमन के बाद खोजबीन कर उक्त दोनों बैग को उतार कर पोस्ट पर लाया गया।

बाद शिकायत में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क पर सामान बरामदगी की सूचना यात्री को दी गई। कुछ समय बाद झारखंड के आदित्यपुर सरायकेला खरसावां के यात्री विभा झा अपनी यात्रा टिकट के साथ पोस्ट पर उपस्थित हुई। सामान की पहचान के बाद सत्यापन किया गया। बैग में कपड़े के अलावा 20 हजार नगद भी था। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 25 हजार आंकी गयी थी। फिर आरपीएफ ने उक्त बरामद बैग यात्री को सुपुर्द कर दिया। यात्री विभा झा अपना बैग सही सलामत पाकर बहुत खुश हुई और रेलवे सुरक्षा बल का धन्यवाद व आभार प्रकट की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

5 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

6 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

6 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

13 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

14 घंटे ago