समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहीमाबाद एवं रजवा में एक पागल कुत्ते ने गुरुवार को दिनभर में महिला, पुरुष एवं बच्चे समेत 15 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी को इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में रजवा के चंदेश्वर साह, कालो देवी, पलटन साह, शोभा देवी, रहीमाबाद के सुजीत कुमार आदि शामिल हैं।
परिजनों ने बताया कि एक ही पागल कुत्ता है जो घूम घूूमकर लोगों को काटकर भाग जाता है और पकड़ में नहीं आता है। ताजपुर अस्पताल प्रभारी डॉ. सोनेलाल राय ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही कुत्ता काटने की घटना में वृद्धि हो गई है। अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध है। सभी को वैक्सीन दिलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है ताजपुर प्रखंड में कुत्तों का आतंक है। पहल भी कई लोगों को जख्मी कर चुके हैं।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…