Samastipur

समस्तीपुर नवोदय विद्यालय में NCC कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण शुरू, 500 बटालियन ले रहे हैं हिस्सा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में एनसीसी का 12 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। एनसीसी के 12 बिहार बटालियन समस्तीपुर के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में करीब 500 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल रविन्द्र रावत के मार्गदर्शन में कैडेटों को सेना के कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अनुशासन, देश के प्रति समर्पण व सेवाभाव एनसीसी का मूलमंत्र है। युवाओं को इसके प्रति प्रेरित करने की जरूरत है। जिससे देश के प्रति अपने दायित्यों को पूरा कर सकें। इस दौरान प्रशिक्षुओं को राइफल चलाने समेत अन्य प्रशिक्षण का ज्ञान दिया जा रहा है। मौके पर स्कूल के प्राचार्य टीएन शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

23 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

2 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

7 घंटे ago