Samastipur

समस्तीपुर: भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, यूट्यूबर के मां की मौत, दो यूट्यूबर समेत तीन जख्मी, एक की हालत बेहद नाजुक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- छपरा से समस्तीपुर लौट रहे समस्तीपुर के चार लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह काला दिन बनकर आया। मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की में शुक्रवार की अहले सुबह सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार में ठोकर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं दो यूट्यूबर व चालक जख्मी हो गये। एक जख्मी यूट्यूबर की हालत बेहद ही नाजुक बताई गई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह सभी कार सवार छपरा से समस्तीपुर लौट रहे थे, इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले के कच्ची-पक्की में सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने कार में ठोकर मार दी। जिसमें टाटा पंच कार के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद आसपास के जुटे लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने जख्मी महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं एक को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया है।

कार सवार मृत महिला की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत मोहनपुर की अनामिका सिंह (50 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं अनामिका सिंह का पुत्र और यूट्यूबर प्रतीक परमार की हालत ठीक है वह खतरे से बाहर है। इसके अलावा एक और यूट्यूबर आदर्श कुमार की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। डाक्टरों ने उसे गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया है। उसे सिर में गंभीर चोट लगी है। जख्मी आदर्श वाउ समस्तीपुर नाम के चैनल से ब्लॉग बनाता है। वहीं कार के चालक का इलाज भी चल रहा है। उसकी स्थिति भी ठीक नहीं है। घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद सभी मुजफ्फरपुर के लिये रवाना हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

40 मिनट ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

47 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्यात से खुलेगा कारोबार व रोजगार का द्वार, MSME कार्यशाला में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…

2 घंटे ago