समस्तीपुर/मोरवा :- समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड में कार्यरत प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजय सिन्हा पर पद पर रहते हुए सरकारी योजनाओं में राशि गबन व भ्रष्टाचार को लेकर ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी कोर्ट के आदेश पर ताजपुर थाने में दर्ज कराई गई है।
उनपर नल-जल योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी समेत कर्मचारी आवास योजना के जीर्णोद्धार में धांधली बरतने व सरकारी पद पर रहते हुए सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया गया है। यह प्राथमिकी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा डीह निवासी विजय कुमार झा के द्वारा उनके विरुद्ध न्यायालय में दायर किये गये अभियोग पत्र के आलोक में किया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…