Samastipur

मल्लिकार्जुन खड़गे के दूसरे बिहार दौरे की तारीख आई, समस्तीपुर में इस दिन करेंगे चुनावी रैली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर बिहार आने वाले हैं। वे समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में 11 मई को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। समस्तीपुर से सन्नी हजारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जो नीतीश सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे समस्तीपुर काॅलेज मैदान में आएंगे।

वहीं, मुजफ्फरपुर में मौजूदा सांसद एवं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए अजय निषाद के समर्थन में खड़गे रैली करेंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद खड़गे का यह दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले उन्होंने किशनगंज और कटिहार में चुनावी रैलियां की थीं।

जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में रैली करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद का भी बिहार दौरा संभावित है। वे 11 से 13 के बीच चुनाव प्रचार के लिए बिहार आ सकते हैं। समस्तीपुर में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को और मुजफ्फरपुर में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।

बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सासाराम, पटना साहिब और पश्चिम चंपारण शामिल हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की जनसभाएं अपने-अपने इलाकों में कराने पर जोर लगा रहे हैं। हालांकि, अन्य राज्यों में व्यस्तता के चलते राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की रैलियां बिहार में नहीं हो पा रही हैं। राहुल गांधी ने बिहार में सिर्फ एक रैली भागलपुर में की थी। वहीं, अब तक प्रियंका गांधी वाड्रा की एक भी रैली राज्य में नहीं हो पाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

22 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago