Samastipur

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के निधन पर शोकसभा का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- कामरेड विन्देश्वर राय की अध्यक्षता में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव काॅ. अतुल बुकमार अंजान के निधन पर चन्दौली हाट पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित महागठबंधन के सभी घटक दलों एवं सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अतुल कुमार अंजान अमर रहे का नारा लगाया। इस दौरान दो मिनट मौन रखने के पश्चात मोरवा के सीपीआई सचिव ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कॉमरेड अंजान ने अपना पूरा जीवन छात्रों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन में लगाया तथा कम्युनिस्ट आंदोलन को आगे बढ़ाते रहे।

किसान सभा के महासचिव के रूप में उन्होंने सभी किसानों को एकत्र किया तथा भाजपा सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया। उनके निधन से भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के साथ-साथ धर्मनिरपेक्षता एवं भारतीय संविधान में विश्वास रखने वाली पार्टियों एवं संगठनों को गहरा आघात पहुंचा है। इस अपूरणीय क्षति से हमें उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए।

मौके पर कामरेड रामचंद्र चौधरी, शंकर राय, सौरभ चौधरी, राम पांडव राय, रामलाल सिंह, राम किशोर सिंह, राम बली सहनी, जगदीश राम (पूर्व मुखिया), रामछविला राय, सहदेव राम, मोतीलाल राय, पप्पू कुमार, शंकर राम ने भी संबोधित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

19 मिनट ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

2 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

4 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

6 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

17 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

18 घंटे ago