Samastipur

क्या महेश्वर हजारी की हो जाएगी होगी छुट्टी? समस्तीपुर में बोले CM..मेरे उम्मीदवार के खिलाफ कोई दाएं-बाएं करेगा तो चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ही मंत्री को चेताया। उन्होंने कहा कि अगर मेरे उम्मीदवार के खिलाफ कोई बाएं-दाएं करेगा तो चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में लोजपा(रामविलास) से एनडीए उम्मीदवार शांभवी चौधरी के समर्थन में जनसभा के दौरान सीएम नीतीश ने स्थानीय विधायक व मंत्री महेश्वर हजारी के बारे में यह बातें कही। हालांकि नीतीश कुमार ने बिना नाम लिये महेश्वर हजारी को चेताया।

दरअसल समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड के दो मंत्रियों के बेटा-बेटी चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए गठबंधन से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास से बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी चुनाव लड़ रही है तो वहीं सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस की टिकट पर समस्तीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी की बिटिया शांभवी चौधरी के पक्ष में समस्तीपुर के कल्याणपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “हमलोग एक साथ रहे हैं, एक साथ रहेंगे काम करते रहेंगे। कोई बाये-दायें हमलोगों के उम्मीदवार के खिलाफ यहां पर गड़बड़ कर रहा है तो चुनउवा के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे”।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

2 मिनट ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

25 मिनट ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

1 घंटा ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

8 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

15 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

22 घंटे ago