Samastipur

समस्तीपुर में CM की जनसभा; विरोध में दिखाए गए BPSC पेपर लीक, अग्निवीर, बढ़ती महंगाई और मोदी सरकार के विरोध में लिखा बैनर-पोस्टर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के नरहन स्थित जीपीएनएस हाई स्कूल परिसर में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नित्यानंद राय के समर्थन में वोट देने की अपील की। जनसभा को संबोधित करने के दौरान सीएम नीतीश की जुबान फिर से फिसल गई। उन्होंने बिना नाम लिए बगैर लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि बियाह किया, 7 गो से 9 गो बच्चा पैदा कर दिया। सिर्फ अपने परिवार को बढ़ाने का काम करता है। पहले पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया फिर बेटा-बेटी के लिए ही करता है। आपलोग देखते है भाजपा में या हमलोगों की पार्टी में कोई अपने बेटा- बेटी के लिए कुछ करता है।

वहीं सीएम मुस्लिमों और माइनॉरिटी के लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आपलोगों को जो कुछ किया हमलोगों ने ही किया। अगर आपलोग, हमलोग को छोड़कर उस सब को वोट करिएगा तो फिर आपलोग को नाश कर देगा। वंहीं इस मौके पर केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री और उजियारपुर प्रत्याशी नित्यानन्द राय ने कहा कि इस बार 400 पार के नारे के साथ फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। नित्यानंद राय ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार और केंद्र सरकार के काम को देखते हुए उजियारपुर की जनता उन्हें फिर से रिकार्ड मतों से जीत दिलाने जा रही है।

गौरतलब है कि सभा के दौरान दर्शक दीर्घा में कुछ युवा लोग विरोध में पोस्टर-बैनर लहराते रहे। वहीं मोदी व नीतीश सरकार के विरोध में लिखे बैनर को दिखाते रहे। बाद में सुरक्षाबलों ने बैनर-पोस्टर को हटवा दिया। युवाओं के द्वारा अग्निवीर, बीपीएससी पेपर लीक, महंगाई, ताड़ी पर रोक हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर पोस्ट-बैनर दिखाया गया।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

2 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

3 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

15 घंटे ago