समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के हांसोपुर गांव का है जहां ऑटो की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृत युवक की पहचान रेवड़ा गांव के रामचंद्र पासवान के 27 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में की गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा। इसके बाद उग्र भीड़ ने रेवड़ा चौक पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और आगजनी की। लोग ऑटो चालक की गिरफ्तारी एवं मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना बुधवार की सुबह करीब 9 बजे समस्तीपुर-बाघोपुर पथ पर हांसोपुर गांव के समीप हुई है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मनोज अपनी बाइक से गुदारघाट से गांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान समस्तीपुर से बल्लीपुर की ओर जा रही एक ऑटो से उसकी बाइक टकरा गई। घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। ऑटो चालक के फरार हो जाने के कारण लोगों का आक्रोश फुट पड़ा। लोगों ने सड़क को जाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गई। हालांकि घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंच काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त करा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…